पंचकूला: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप पार्टी के जिला अध्यक्ष ने गिरफ्तारी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप पार्टी के ज़िला अध्यक्ष सुरेंद्र राठी ने रोष व्यक्त किया है। सुरेंद्र राठी ने अरविंद केजरीवाल की रात के समय हुई गिरफ्तारी को पूरी तरह से अनुचित, अलोकतांत्रिक, अनैतिक और प्राकृतिक न्याय के विरुद्ध बताया है। ईडी और अन्य जांच एजेंसियां केंद्र सरकार के हाथों में अपने विरोधियों को दबाने का हथियार बन गई हैं।