दीगोद: सुलतानपुर पुलिस ने नकबजनी के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट के तहत कोटा सेंट्रल जेल से किया गिरफ्तार
Digod, Kota | Jul 22, 2025 जिले के सुल्तानपुर पुलिस ने कस्बे में नकबजनी की वारदात में शामिल एक आरोपी को कोटा सेन्ट्रल जेल से गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोटा ग्रामीण से मंगलवार शाम 6 बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि कस्बे में हुई नकबजनी की वारदात में आरोपी दिनेश पुत्र केसरीलाल वांछित था उसे कोटा जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार किया है।पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।