दीगोद: नीमोदा हरि जी चंबल नदी में बहे लोगों की तलाश में कालीसिंध व चंबल नदी के संगम पर पहुंचा पुलिस बल, नहीं लगा कोई सुराग
Digod, Kota | Jul 20, 2025 जिले के दीगोद थाना इलाके के नीमोदा हरि जी चंबल नदी में बहकर गए लोगों की तलाश में पुलिस जाप्ता रविवार को दोपहर 1 बजे काली सिंध नदी व चंबल नदी के संगम स्थल व पीपल्दा समेल गांव पर पहुंच गया परंतु शेष 2 लोगों का सुराग नहीं लग पाया है। दीगोद थाना अधिकारी पुरुषोत्तम मेहता बूढ़ादीत थाना अधिकारी रघुवीर सिंह पुलिस लाइन का जाप्ता शेष बचे 2 लोगों की तलाश में जुटा है।