चास: बोकारो समाहरणालय में उपायुक्त ने जनता दरबार में पहुंचे लोगों के 23 मामलों पर की सुनवाई
Chas, Bokaro | Sep 26, 2025 जनता दरबार केवल शिकायतों के समाधान का मंच नहीं, बल्कि *आमलोगों के दुख-दर्द को समझने और उनकी पीड़ा दूर करने का संवेदनशील प्रयास* है। इसका उदाहरण शुक्रवार को *समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित जनता दरबार* में *कसमार प्रखंड निवासी गोलक नाथ महतो* का मामला रहागोलक नाथ महतो पिछले कई दिनों से अपनी बहू के *मृत्यु प्रमाण पत्र में हुई त्रुटि* को लेकर परेशान थे।