जतारा: दिगौड़ा थाना क्षेत्र में युवक ने लगाई फांसी: सुसाइड से पहले रिकॉर्ड किया ऑडियो, किसी अन्य से बात करती थी मृतक की पत्नी
दिगौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इलाके मैं अक्टूबर माह 2022 को एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त किया था।जिसमें मृतक ने मोबाइल में ऑडियो रिकॉर्ड कर अपने बयान दर्ज किए थे।रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रिकॉर्डिंग में मृतक ने मोहल्ले के युवक को पत्नी से बात करने से मना किया था। युवक नहीं माना तो फांसी लगा ली।