जतारा: बछौड़ा गांव में खेत में भैंस चरा रहे व्यक्ति को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बछौड़ा गांव से मामला सामने आया है। जहां पर खेत में भैंस चरा रहे व्यक्ति को सर्प काट लिया। उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव का पीएम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है