कानपुर: चकेरी में दो सगे भाई समेत तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया, ऑटो बाइक से देते थे घटनाओं को अंजाम
चकेरी थाना क्षेत्र में लूटपाट करने वाले दो सगे भाइयों समेत तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी नितेश केसरवानी, दमन दिवाकर और राज गिहार हैं पुलिस ने आरोपियों को बुधवार तड़के गिरफ्तार किया है पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन एक ऑटो रिक्शा बरामद किया है