जिला प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में आलमनगर प्रखंड के चयनित पंचायत में मूली एवं धनिया की खेती पर विशेष किसान पाठशाला का संचालन किया गया। इस दौरान मिट्टी जांच, बीज उपचार, आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग, रखरखाव तथा अन्य के उपायों पर विशेष बल दिया गया। मौके पर कृषि विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।