गिरिडीह: भीषण गर्मी में स्टेशन रोड पर IRPC संस्था द्वारा मुफ्त ठंडा पानी और शरबत का वितरण
लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और धूप को देखते हुए, स्टेशन रोड में रविवार को 10 बजे से IRPC संस्था द्वारा निःशुल्क शुद्ध ठंडा पानी एवं शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस नेक पहल के माध्यम से राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों तथा स्थानीय नागरिकों की प्यास बुझाई गई, जिससे उन्हें भीषण गर्मी में काफी राहत मिली।