कामां के गुर्जर समाज द्वारा कामां का नाम बदलकर प्राचीन नाम 'कामवन' किए जाने की मुहिम को लेकर गुरुवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। गजराज हवलदार ने बताया कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का प्रमुख केंद्र होने के नाते इस क्षेत्र की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान 'कामवन' के रूप में ही पुनर्जीवित होनी चाहिए। शुक्रवार शाम 5 बजे मुख्यमंत्री के नाम दिया है ज्ञापन।