करछना: गंजिया में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई
नैनी क्षेत्र के गंजिया में जमीनी विवाद को लेकर रविवार रात को दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट किया गया है। पीड़िता सन्नो ने बताया कि जमीन को लेकर पड़ोस के रहने वाले लोगों से विवाद चला आ रहा है। रविवार रात दो दर्जन से अधिक लोग घर पर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया, कई महिलाएं घायल हो गई। शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई । वीडियो सोमवार शाम 5 बजे सामने आया।