बदायूं: कछला भागीरथी गंगा में चैत्र पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Budaun, Budaun | Apr 2, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला भागीरथी गंगा घाट पर गुरवार को चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर पहुंचकर बड़ी संख्या में आस्था की डुबकी लगाई। तड़के सुबह से ही हजारों की संख्या में भक्त गंगा घाट पर पहुंचने लगे। पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। सुरक्षा की दृष्टि से गंगा घाट पर पुलिस व गोताखोर मुस्तैद रहे ।