मासलपुर: मजदूरों से मोबाइल और रुपये लूटने के मामले में 2 साल से फरार आरोपी को जमूरा से मासलपुर पुलिस ने किया गिरफतार
पुलिस ने गांव हुकमीखेडा ईलाका थाना सूरौठ में बन रहे अंडरपास पुलिया पर काम कर रहे मजदूरों से मोबाईल व रूपये लूटने के मामले में 2 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने सोमवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना सूरौठ से फरार चल रहे आरोपी शिवराम पुत्र अतरसिंह गुर्जर निवासी जमूरा थाना मासलपुर को गिरफ्तार कर लिया।