मासलपुर: मासलपुर पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, किशन नगर हिण्डौन से एक शख्स को किया गिरफतार, HC परमजीत की अहम भूमिका
मासलपुर पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शख्स को हिंडौन सिटी किशन नगर से गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने बुधवार को बताया कि एसपी के निर्देशन में गठित टीम ने चोरी के मामले में वाछित आरोपी कुलदीप पुत्र बाबू गुर्जर उम्र 19 साल निवासी रुधकापुरा थाना सूरौठ को किशननगर हिण्डौन सिटी से गिरफतार किया गया।आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी।