मासलपुर: MLA दर्शनसिंह ने मासलपुर कस्तूरबागांधी विद्यालय,छात्रावास व CHC का औचक किया निरीक्षण,अनियमितता के सुधार के दिए निर्देश
करौली भाजपा विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने विधानसभा क्षेत्र के मासलपुर स्थित राजकीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं छात्रावास सहित सीएचसी का बुधवार औचक निरीक्षण करने के दौरान शैक्षणिक स्तर सहित मिड डे मील योजना में दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता जांची। वही CHC के निरीक्षण में अस्पताल में मिली गंदगी पर नाराजगी प्रकट की एवं अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।