कांके: सर्जना चौक से मिशन चौक तक रांची नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
Kanke, Ranchi | Oct 16, 2025 सर्जना चौक से मिशन चौक तक गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे रांची नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध निर्माण को बुलडोजर के द्वारा हटाया गया। इस दौरान रांची नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा, दुकानदारों ने बुलडोजर के आगे खड़ा होकर जमकर हंगामा किया।