जीरापुर: जेई पर प्रेम विवाह कर धोखा देने का आरोपः महिला बोली- धोखे में रखकर शादी की, फिर किसी और के साथ रहने लगे।
जीरापुर की मूंदड़ा कॉलोनी में बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर (जेई) सुबोध कुमार के घर गुरुवार को हुए विवाद में नया मोड़ आ गया है।आज शनिवार की दोपहर 12 बजे पहली बार जेई और खुद को उनकी पत्नी बताने वाली महिला ने मीडिया के सामने अपना-अपना पक्ष रखा। इससे पहले सड़क पर हंगामे के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई थी।