कोल: रफायतपुर जगनेर में खाद केंद्र पर हुई मारपीट पर विधायक बोले, अगर सचिव की गलती मिली तो होगी कार्रवाई
Koil, Aligarh | Oct 8, 2025 रफायतपुर जगनेर में खाद केंद्र पर हुई मारपीट की घटना का विधायक राजकुमार सहयोगी ने संज्ञान लिया है। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक राजकुमार सहयोगी ने कहा कि मामला लाइन में लगे को लेकर हुआ जिसके बाद मारपीट हुई है। विधायक ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और अगर जांच में सचिन गलत पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।