सतना। पुरानी आबकारी पार्क क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों को प्रशासन द्वारा तीन दिन का समय दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके चलते रविवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान एसडीएम स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी स्वयं करते रहे।