मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित होटल ‘ऑल हैवन्स’ में बवाल, मारपीट और तोड़फोड़ CCTV में कैद, वीडियो हुआ वायरल
मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान के पास बने होटल ‘ऑल हैवन्स’ में जमकर बवाल हुआ। होटल में हुई मारपीट और तोड़फोड़ की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो बुधवार दोपहर करीब 2 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।