बेगूसराय: बेगूसराय शहर में भीषण गर्मी से लोग परेशान
बेगूसराय में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। इस प्रचंड गर्मी के कारण लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडा चीज का उपयोग कर रहे हैं। वही तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हालत यह है कि दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। और लॉकडाउन जैसा स्थिति उत्पन्न हो जा रहा है।