दातागंज: भेड़ा गांव में हुए जमीनी विवाद में कहासुनी के बाद लाठी डंडे चलने से एक महिला की मौत,
हजारतपुर थाना क्षेत्र के भेड़ा गांव मामूली कहां सुनी को लेकर विवाद हो गया। विवाद में जमकर लाठी डंडे चल गए बीच बचाव में आई सरस्वती नाम की महिला लाठी लगाने से गंभीर घायल हो गई जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हजरतपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।