म्योरपुर पुलिस ने नकली शादी के बहाने लोगों को ठगने वाले एक लुटेरी दुल्हन गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें लुटेरी दुल्हन, उसकी मां और पति शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रानी कुमारी, उसकी मां माया देवी और पति रवि रंजन मौर्या के रूप में हुई है।