मुरैना नगर: डोंगरपुर के किरार गांव में करंट से एक की मौत, ट्रांसफार्मर पर तार लगाते समय हुआ हादसा, एक घायल
मुरैना के डोंगरपुर किरार गांव में ट्रांसफार्मर पर काम करते समय करंट लगने से ग्रामीण 35 वर्षीय मुकेश यादव की मौत हो गई,जबकि 56 वर्षीय राजेंद्र यादव घायल हो गए।दोनों तार जोड़ते वक्त करंट की चपेट में आए। ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल लाए,जहां मुकेश को मृत घोषित किया गया।ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे की वजह बताया।मृतक का पोस्टमार्टम कल किया जायेगा।