बस्सी: रेनवाल मांझी थाना पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार
Bassi, Jaipur | Jan 17, 2025 जयपुर ग्रामीण की रेनवाल मांझी थाना पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान में चोरी के मामले का आज शुक्रवार को खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है वहीं पुलिस ने शाम करीब 4:00 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी थाना अधिकारी रामपाल ने बताया कि तीन दिन पूर्व परिवादी ओमप्रकाश ने ज्वेलर्स दुकान में चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया था।