मुज़फ्फरनगर: रुड़की रोड पर जगदंबा ट्रेडर्स के कपड़े के गोदाम में लगी भयंकर आग, दमकल विभाग ने बड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रुड़की रोड पर कृष्णा पैलेस के सामने जगदंबा ट्रेडर्स में बृहस्पतिवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि लगभग 3:00 बजे के करीब भयंकर आग लग गई। जैसे ही आग की सूचना दमकल विभाग को लगी तो मौके पर पहुंची दमकल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारी ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिस्म आग लगने से लाखों रुपए का सामान चलकर राख हो गया है।