फरीदाबाद: बल्लभगढ़ अनाज मंडी में सरसों की खरीद शुरू, केवल पंजीकृत किसानों की फसल खरीदी जाएगी
मंडी में सरसों लेकर आने वाले किसानों के लिए गेट पास की सुविधा मंडी के गेट पर ही की गई है। इसके साथ किसान को किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसके लिए मार्किट कमेटी के कर्मचारी की तैनाती गेट पर की गई है। किसानों की समस्या को हल करने के लिए गेट पर ही केन्द्र भी बनाया गया है।