चकिया: चकिया में सावन के पहले सोमवार पर बाबा जागेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन के पहले सोमवार सुबह 09 बजे को चकिया के बाबा जागेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रात से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल मुस्तैद रहा। इस दौरान बाबा के दर्शन पूजन को लेकर भक्तो की लम्बी कतारे लगी है।