झांसी: 22 दिन से लापता महिला का केसर वाटिका के पास मिला कटा हुआ हाथ, फिर मिली सड़ी-गली लाश, बेटे ने कपड़ों से की पहचान
22 दिन से लापता समथर थाना क्षेत्र की रानी देवी का शव सड़े गले हालत में मिला है। शुक्रवार रात महिला का कटा हाथ मिला, उसके अगले दिन लगभग 100 मीटर दूर झाड़ियों में महिला की पूरी लाश मिली। शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने उसे झांसी मेडिकल मॉर्चुरी में रखवा दिया। रविवार को परिजन मॉर्चुरी पहुंचे और महिला की पहचान उसके बेटे ने कपड़ों के आधार पर पहचाना।