नागदा में नागदा–महिदपुर रोड पर गांव रुपेटा के समीप सोमवार दोपहर दो बजे लगभग दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल-112 की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में बाइक क्रमांक एमपी-45-जेडबी-8959 और एमपी-13-जेडजे-1474 के परखच्चे उड़ गए।