जांजगीर: उदयबंद गांव में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, हादसे में युवक की मौत, पोस्टमार्टम किया गया
जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के उदयबंद गांव में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया है. हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजन को सौंप दिया है. पुलिस के मुताबिक, उमरेली गांव निवासी दिलीप सूर्यवंशी अपनी बाइक से बारात आमानारा अमोरा गांव के पास गया था.