फूलपुुर: अनियंत्रित ई-रिक्शा की टक्कर से एक वृद्ध घायल
साहसों चौराहे के पास शनिवार लगभग 07 बजे सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार और अनियंत्रित ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्ध सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उनकी मदद की और उपचार की व्यवस्था कराई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।