ओरमांझी: आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में GEET प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे GEET प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्रों को कम्युनिकेशन स्किल्स, इंटरव्यू प्रिपरेशन, डोमेन अवेयरनेस, लॉजिकल एबिलिटी, डिजिटल स्किल्स और कस्टमर एंगेजमेंट जैसे जॉब-रेडी मॉड्यूल सिखाए गए। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को किट वितरण किया गया।