डुमरी: प्रतापपुर के पास NH-19 पर बाइक-टेम्पो की टक्कर, 3 घायल, 1 बच्चा गंभीर
Dumri, Giridih | Apr 5, 2026 निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर प्रतापपुर के समीप रविवार को बाइक और टेम्पो की जोरदार टक्कर हो गई।जानकारी अपराह्न करीब 6.30 बजे हुई।हादसे में 1 बच्चा,1 महिला और 1 पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई थी। अन्य घायलों का इलाज जारी था।