आगर: आगर के सर्किट हाउस पर प्रेस क्लब की बैठक हुई आयोजित, कार्यकारिणी का किया गया गठन
गुरुवार को प्रेस क्लब की बैठक आगर सारंगपुर मार्ग पर स्थित सर्किट हाउस पर आयोजित की गई। वरिष्ठ पत्रकार बसंत गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रेस क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में सर्व सम्मति से संगठनात्मक प्रस्ताव पारित किया गए और आगामी रूप रेखा बनाते हुए कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा नए प्रेस क्लब के सदस्य को शामिल किया गया।