लोहरदगा: वाल्मीकिनगर में भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई मंगला पूजा, कलश यात्रा और पारंपरिक अनुष्ठान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
वाल्मीकिनगर में मंगलवार की शाम लगभग 7 बजे मंगला पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। सुबह से ही महिलाएं उपवास रखकर पूजा की तैयारियों में जुट गई थीं, वहीं पुरुषों ने भी उपवास रखते हुए जंगलों से विभिन्न प्रकार के पत्ते और फल लाकर पूजा स्थल को पारंपरिक तरीके से सजाया।