सिवनी: नपा के विशेष सम्मेलन पर कांग्रेस पार्षदों का विरोध, नियम विरुद्ध बैठक का लगाया आरोप
Seoni, Seoni | Jul 5, 2026 सिवनी में नगर पालिका के कांग्रेस पार्षदों ने रविवार को प्रेस वार्ता कर कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया द्वारा 117 विषयों पर बुलाई गई विशेष सम्मेलन बैठक का विरोध किया। पार्षदों ने आरोप लगाया कि यह सम्मेलन नियमों के विरुद्ध आयोजित किया जा रहा है और इसकी प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं बरती गई हैं। उन्होंने मामले में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।