सीतापुर: आरएमपी डिग्री कॉलेज के अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा से लौटते समय अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी, एक की मौत और 5 लोग घायल
नगर कोतवाली क्षेत्र के आरएमपी डिग्री कॉलेज के पास अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा से घर वापस जाते समय अनियंत्रित होकर पिकअप सड़क पर पलट गई जिसके चलते एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर एक व्यक्ति की हालत को देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।