तहसील क्षेत्र के ग्राम नरहाई में सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमर शहीद सैनिक की प्रतिमा का प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अनावरण किया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा भगवान शरण पाल की शहादत पूरे देश के लिए गौरव की बात है।