महाराजगंज: बख्तावर खेड़ा में मेड काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों में चली लाठियां तीन घायल, 2 की हालत गंभीर
24 मई रविवार की सुबह 8:00 बजे खेतों में पानी लगाने के दौरान मेड काटने से मना करना पीड़ित परिवार को महंगा पड़ गया। जब विपक्षियों ने एक राय होकर लाठी डंडे से पीड़ित परिवार के दो भाई एवं उनके पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस की सहायता से अन्य ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां दो की हालत गंभीर बताइ गई है।