हाथरस: भीषण गर्मी के चलते देर रात ट्रांसफार्मर के पास बिजली के तार में लगी आग, बना रहा हादसे का खतरा
जनपद हाथरस की हाथरस की कोतवाली गेट क्षेत्र अलगर्जी नगला रोड मोहल्ला नया नगला मे सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर के पास पोल से होकर जा रहे बिजली तार मे भीषण गर्मी के चलते आग लग गई। बिजली के तार मे काफी देर तक आग लगी रही। जिसके कारण हादसे का खतरा बना रहा। भीषण गर्मी में पंखा, कूलर, AC चलने से ट्रांसफार्मर पर भारी लोड होने से बिजली के तार में आग लगने की संभावना है।