SIR के बाद वोटर लिस्ट मे नाम बढोतरी को लेकर कटरा बाजार BJP विधायक बावन सिंह का एक वीडियो मंगलवार 4 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में वे भाजपा कार्यकर्ताओं और वर्तमान व पूर्व प्रधानों को संबोधित करते दिख रहे हैं। वीडियो मे कथित तौर पर मुसलमानों का नाम न बढ़वाने और अन्य आपत्तिजनक बयान देने की बात कही गई है। हालांकि वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं।