गरखा: पागल बंदर के आतंक से लोगों में दहशत, एक दर्जन लोग घायल
Garkha, Saran | Apr 20, 2026 गरखा थाना क्षेत्र के सिरहिया गांव में पिछले चार दिनों से एक बंदर का आतंक बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार बंदर पागल हो गया है। जिसके डर से अन्य बंदर भी इलाके से भाग रहे हैं अब तक यह बंदर महिला एवं पुरुष समेत करीब एक दर्जन लोगों को काटकर जख्मी कर चुका है सोमवार की सुबह बंदर ने रामबाबू सिंह को भी काट कर जख्मी कर दिया जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।