गोरखपुर: ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी पहुंचे गोरखनाथ मंदिर किया बाबा गोरखनाथ का दर्शन व पूजन
ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अवि मुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आज गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन व पूजन किया। दर्शन के उपरांत गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। आपको बताते चले कि, अपने तीन दिवसीय प्रवास पर ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी गोरखपुर आए हुए हैं।