बेगूसराय: सदर अस्पताल में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित, सिविल सर्जन हुए शामिल
आगामी 10 फरवरी से प्रारंभ होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन ने कहा कि यह प्रशिक्षण फाइलेरिया को कम करने के लिए आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. गोपाल मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।