गरौठा: गुरसराय में दर्दनाक हादसा: बाइक नहर में गिरी, युवक गंभीर घायल, किया गया झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
गुरसराय थाना क्षेत्र के गड़वई के पास एक सड़क हादसे में लहचूरा निवासी मुकेश की बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची 112 पुलिस और 108 एम्बुलेंस ने युवक को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।