कटंगी: कटंगी विकास मंच की सराहनीय पहल: अंबामाई में बेजुबान पक्षियों के लिए बांधे जलपात्र
भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए कटंगी विकास मंच ने हनुमान जयंती के पावन मौके पर सिद्ध धार्मिक स्थल अंबामाई और खिड़कीघाट के जंगल में पहुंचकर जगह-जगह पेड़ों पर जल पात्र बांधे। इसके साथ ही लंगुरों की भूख मिटाने के लिए उन्हें तरबुज भी बांटा। सड़क के किनारे पेड़ों में जलपात्र बांधे है ताकि कोई भी राहगीर आते-जाते वक्त इन जलपात्रो में पानी भर दे।