धनघटा: मलौली पेट्रोल पंप के पास अज्ञात स्कूटी ने बाइक को मारी टक्कर, दादा-पोता गंभीर रूप से घायल
धनघटा थाना क्षेत्र के मलौली पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कूटी ने बाइक सवार वृद्ध और उनके पोते को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्कूटी चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) महुली ले जाया गया। ओवरटेक करने के चक