परसिया: ट्रक ने बाईक सवार महिला को रौंदा, महिला की मोत
छिंदवाडा मार्ग पर सतनू में पैट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा
छिंदवाडा मार्ग पर टोल नाके से कुछ आगे सतनूर में पैट्रोल पंप के सामने शुक्रवार डेढ बजे हुए दुखद हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला को अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया और भाग खडा हुआ। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हुआ है। मृतक महिला चोरई की और घायल उमरेठ के बीजकवाडा के निवासी बताए जा रहे है।