अन्ता: टारडा गांव में आयोजित शिवमहापुराण कथा का समापन, गोरखनाथ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा व भंडारे में प्रसादी ग्रहण की गई
Antah, Baran | Apr 29, 2026 अंता क्षेत्र के टारडा गांव मे चल रही संगीत मय शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन बुधवार को कथा व्यास समेन्त शर्मा ने कहा कि संत्संग कर मनुष्य जीवन को सुखमय बनाया जा सकता हे। सुखी रहने के लिए ईश्वर का स्मरण जरूरी है। मन को मंदिर के समान पवित्र रखना चाहिए। तभी सुख शान्ति प्राप्त की जा सकती हे।